प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिनिदाद की पीएम को राम मंदिर की प्रतिकृति और पवित्र जल भेंट किया

“प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में मैंने अयोध्या स्थित राम मंदिर की प्रतिकृति तथा सरयू नदी के साथ-साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का पवित्र जल भेंट किया।

PM Modi Gifts Ram Temple Replica, Holy Water to Trinidadian PM
PM Modi Gifts Ram Temple Replica, Holy Water to Trinidadian PM

पोर्ट ऑफ स्पेन: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्मान में त्रिनिदाद एवं टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित रात्रिभोज के दौरान उन्हें विशेष उपहार भेंट किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या स्थित राम मंदिर की प्रतिकृति और सरयू नदी तथा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का पवित्र जल भेंट किया।

इस भेंट के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया:

“प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में मैंने अयोध्या स्थित राम मंदिर की प्रतिकृति तथा सरयू नदी के साथ-साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का पवित्र जल भेंट किया। वे भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच गहरे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों के प्रतीक हैं।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale