त्रिनिदाद एवं टोबैगो में प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक स्वागत, सोहारी पत्ते पर परोसा गया भोजन

“प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में सोहारी पत्ते पर भोजन परोसा गया, जिसका त्रिनिदाद एवं टोबैगो के नागरिकों, विशेषकर भारतीय मूल के लोगों के लिए बहुत सांस्कृतिक महत्व है।

PM Modi Receives Traditional Welcome in Trinidad and Tobago, Served Meal on Sohari Leaf
PM Modi Receives Traditional Welcome in Trinidad and Tobago, Served Meal on Sohari Leaf

पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद एवं टोबैगो: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी त्रिनिदाद एवं टोबैगो की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जहां उन्हें देश की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित एक पारंपरिक रात्रिभोज में आमंत्रित किया गया। इस भोज के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को सोहारी पत्ते पर भोजन परोसा गया, जो वहां की गहरी सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक माना जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अनुभव को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा,

“प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में सोहारी पत्ते पर भोजन परोसा गया, जिसका त्रिनिदाद एवं टोबैगो के नागरिकों, विशेषकर भारतीय मूल के लोगों के लिए बहुत सांस्कृतिक महत्व है। यहां, त्यौहारों एवं अन्य विशेष अवसरों पर अक्सर इस पत्ते पर भोजन परोसा जाता है।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale