नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला के ताजपुर गांव में आज गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के गैंग मेंबर अमित दबंग की शादी है। इस मौके पर अमित दबंग को शादी के लिए जेल से 5 घंटे की पैरोल पर ताजपुर लाया जाएगा।
गौरतलब है कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हत्या हो चुकी है, और अमित दबंग उसका सबसे खास आदमी माना जाता है। किसी भी तरह के दूसरे गैंगस्टर के खतरे को देखते हुए, गांव और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
