दिल्ली के लाजपत नगर में डबल मर्डर: मां और बेटे की चाकू मारकर हत्या

रुचिका के पति द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के कारणों और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Crime Scene
Crime Scene

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। घर के अंदर मां और बेटे की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय रुचिका और उनके 14 वर्षीय बेटे कृष के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है जब अज्ञात हमलावर ने दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। रुचिका का शव बेडरूम में जबकि कृष का शव बाथरूम में पड़ा मिला। दोनों के शरीर पर चाकू से वार के कई निशान पाए गए हैं।

घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार के अन्य सदस्यों ने दरवाजा बंद पाए जाने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जबरन अंदर प्रवेश किया, जहां उन्हें दोनों के शव मिले।

रुचिका के पति द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के कारणों और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale