कौशांबी: प्रेमी युगल ने पशुबाड़े में फांसी लगाकर दी जान, अगले महीने होनी थी प्रेमिका की शादी

रंजीत राजस्थान में मजदूरी करता था और उसका गांव की ही सरिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, सरिता के परिवार वालों ने उसकी शादी किसी और युवक से तय कर दी थी, जिसकी तारीख अगले महीने की 8 तारीख थी।

Kaushambi: Lovers Die by Suicide in Cattle Shed, Bride-to-Be Was to Marry Next Month
Kaushambi: Lovers Die by Suicide in Cattle Shed, Bride-to-Be Was to Marry Next Month

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है। चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव में एक प्रेमी युगल का शव गांव के ही एक व्यक्ति के पशुबाड़े में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय रंजीत कुमार और 20 वर्षीय सरिता के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रंजीत राजस्थान में मजदूरी करता था और उसका गांव की ही सरिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, सरिता के परिवार वालों ने उसकी शादी किसी और युवक से तय कर दी थी, जिसकी तारीख अगले महीने की 8 तारीख थी। बताया जा रहा है कि अपने प्यार को न पा सकने की चिंता में रंजीत और सरिता गहरे तनाव में थे।

चार दिन पहले ही रंजीत राजस्थान से अपने घर लौटा था। शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने दोनों के शव पशुबाड़े में छत के चूल्ले से एक ही दुपट्टे से लटकते हुए देखे, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। मौके पर पहुंचे सीओ चायल सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि रंजीत और सरिता का शव लटका हुआ मिला है। फील्ड यूनिट की टीम जांच कर रही है और पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale