केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री संग सुनी ‘मन की बात’, बालिका गृह और नारी निकेतन का किया निरीक्षण

‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद, श्रीमती सावित्री ठाकुर ने रायपुर स्थित ‘शासकीय बालिका गृह’ का निरीक्षण किया, जो छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित है।

Chhattisgarh: Union Minister Savitri Thakur Joins CM for 'Mann Ki Baat', Visits Girls' Home and Nari Niketan
Chhattisgarh: Union Minister Savitri Thakur Joins CM for 'Mann Ki Baat', Visits Girls' Home and Nari Niketan

रायपुर, छत्तीसगढ़: महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी सुनी। इस दौरान उन्होंने ‘मन की बात’ को केवल एक संवाद नहीं, बल्कि देश की ऊर्जा, सकारात्मकता और जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बताया।

इस अवसर पर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज, छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, बसना के विधायक श्री संपत अग्रवाल, धार सिवा विधायक अनुज शर्मा, अंबिकापुर के विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज और राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा भी उपस्थित थे।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद, श्रीमती सावित्री ठाकुर ने रायपुर स्थित ‘शासकीय बालिका गृह’ का निरीक्षण किया, जो छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित है। इस केंद्र में देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाली 6 से 18 वर्ष की कुल 52 बालिकाएं रह रही हैं। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने बालिकाओं की देखभाल, शिक्षा, सुरक्षा और पोषण से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की और उनसे बातचीत भी की।

इसके बाद, श्रीमती ठाकुर ने रायपुर स्थित नारी निकेतन (शक्ति सदन) का भी दौरा किया, जहां हिंसा और संकट से जूझ रही महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, परामर्श और सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने वहां की सुविधाओं और सेवाओं की समीक्षा की और अधिकारियों के साथ आवश्यक सुझावों पर चर्चा की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale