लखनऊ: फ्लैट में मिले व्यापारी परिवार के तीन शव, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार, तीनों लोगों ने ज़हर खाकर आत्महत्या की है। हालांकि, आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

Lucknow: Three Bodies of Business Family Found in Flat, Police Suspect Suicide
Lucknow: Three Bodies of Business Family Found in Flat, Police Suspect Suicide

लखनऊ: लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित अशरफाबाद, नक्खास इलाके में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक फ्लैट में पति-पत्नी और उनकी नाबालिग बेटी के शव मिले। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मृतकों की पहचान 48 वर्षीय शोभित रस्तोगी, उनकी पत्नी सुचिता रस्तोगी और 16 वर्षीय बेटी ख्याति रस्तोगी के रूप में हुई है। शोभित रस्तोगी राजाजीपुरम में कपड़े के एक बड़े व्यापारी थे।

पुलिस के अनुसार, तीनों लोगों ने ज़हर खाकर आत्महत्या की है। हालांकि, आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

मौके पर फोरेंसिक फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया है ताकि गहन जांच की जा सके। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale