NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीय मुखिया गिरफ्तार, ईओयू की बड़ी कार्रवाई

नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने संजीय मुखिया पर इनाम भी घोषित कर रखा था।

NEET Paper Leak Mastermind Sanjeev Mukhiya Arrested, EOU's Major Action
NEET Paper Leak Mastermind Sanjeev Mukhiya Arrested, EOU's Major Action

पटना: बिहार के सबसे बड़े पेपर लीक माफिया संजीय मुखिया को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। संजीय मुखिया नीट (NEET) पेपर लीक सहित आधा दर्जन से ज्यादा परीक्षाओं में पेपर लीक मामलों में मुख्य आरोपी है।

नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने संजीय मुखिया पर इनाम भी घोषित कर रखा था। सूत्रों के अनुसार, ईओयू की एक विशेष टीम इस समय संजीय मुखिया से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे पेपर लीक के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। यह गिरफ्तारी बिहार में पेपर लीक के संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale