प्रधानमंत्री मोदी ने रथ यात्रा पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं, कहा – जय जगन्नाथ!

PM Modi Greets Nation on Rath Yatra, Chants 'Jai Jagannath!
PM Modi Greets Nation on Rath Yatra, Chants 'Jai Jagannath!

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा, “भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है। जय जगन्नाथ!”

इसके साथ ही उन्होंने ओड़िया भाषा में भी शुभकामना पोस्ट की –

“ପବିତ୍ର ରଥଯାତ୍ରା ଉପଲକ୍ଷେ ହାର୍ଦ୍ଦିକ ଶୁଭେଚ୍ଛା । ଜୟ ଜଗନ୍ନାଥ!”

यह पावन अवसर पूरे देश में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale