विक्रम मजीठिया पर शिकंजा और कसा, विजिलेंस टीम पर हमले की साजिश का आरोप

विजिलेंस की शिकायत के अनुसार, समर्थकों को उकसाकर जांच टीम को सबूत जुटाने से रोका गया, जिससे यह कार्रवाई साबित साजिश के तहत की गई प्रतीत होती है।

Bikram Majithia Under Increased Scrutiny, Charged with Conspiracy to Attack Vigilance Team
Bikram Majithia Under Increased Scrutiny, Charged with Conspiracy to Attack Vigilance Team

चंडीगढ़: ड्रग मनी मामले में फंसे शिअद नेता विक्रम मजीठिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। विजिलेंस टीम ने मजीठिया के खिलाफ जांच में बाधा डालने, अधिकारियों को धमकाने, सबूत मिटाने की साजिश और समर्थकों को उकसाकर टीम पर हमला करवाने की लिखित शिकायत दी है।

सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस टीम को सूचना मिली थी कि मजीठिया की एक प्रॉपर्टी में 540 करोड़ रुपये की ड्रग मनी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने उस स्थान पर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन रेड के दौरान मजीठिया के समर्थकों ने मौके पर हंगामा किया, टीम पर धक्का-मुक्की की और जानबूझकर तलाशी रुकवाने की कोशिश की।

विजिलेंस की शिकायत के अनुसार, समर्थकों को उकसाकर जांच टीम को सबूत जुटाने से रोका गया, जिससे यह कार्रवाई साबित साजिश के तहत की गई प्रतीत होती है।

बताया जा रहा है कि यह वही प्रॉपर्टी है जहां अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर अक्सर आते-जाते रहे हैं, और इसी कड़ी में जांच एजेंसियां इसे ड्रग नेटवर्क का अहम ठिकाना मान रही हैं।

पुलिस अब इस मामले में विक्रम मजीठिया के खिलाफ एक नया केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale