मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर: दोहरे हत्याकांड का आरोपी लालबाबू राय घायल, पुलिस ऑपरेशन लंगड़ा का असर

पुलिस का कहना है कि मुजफ्फरपुर में चल रहे ‘ऑपरेशन लँगड़ा’ का असर दिखने लगा है, जिसके तहत फरार और कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया जा रहा है।

Muzaffarpur Encounter: Double Murder Accused Lalbabu Rai Injured in Police Operation Langra
Muzaffarpur Encounter: Double Murder Accused Lalbabu Rai Injured in Police Operation Langra

मुजफ्फरपुर, बिहार: मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। सदर थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान, कई मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी लालाबाबू राय पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि देर रात सदर थाना पुलिस को एक बगीचे में लालाबाबू और उसके साथियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अपराधियों को आत्मसमर्पण करने को कहा। जवाब में, अपराधियों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में लालाबाबू राय के पैर में गोली लग गई।

घायल अवस्था में लालाबाबू को एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, लालाबाबू राय सदर थाना क्षेत्र में हुई दो चर्चित हत्या के मामलों में पूर्व में अभियुक्त रहा है और फरार चल रहा था। एसएसपी ने यह भी बताया कि आरोपी कॉन्ट्रैक्ट किलर का काम करता था। मुठभेड़ स्थल से एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि मुजफ्फरपुर में चल रहे ‘ऑपरेशन लँगड़ा’ का असर दिखने लगा है, जिसके तहत फरार और कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया जा रहा है। फरार हुए अन्य लुटेरों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale