केदारनाथ धाम यात्रा: जंगलचट्टी के पास पहाड़ी से मलबा गिरने से 2 यात्रियों की मौत, 3 घायल

पुलिस के अनुसार, केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी गधेरे के समीप ऊपर पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण इस क्षेत्र से आवागमन कर रहे यात्री, डण्डी और कंडी संचालक इसकी चपेट में आ गए।

Landslide on Kedarnath Route Claims Two Lives, Injures Three Near Junglechatti
Landslide on Kedarnath Route Claims Two Lives, Injures Three Near Junglechatti

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर आज एक दुखद हादसा हो गया। जंगलचट्टी गधेरे के पास पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर गिरने से इसकी चपेट में आए दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना आज सुबह करीब 11:20 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी गधेरे के समीप ऊपर पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण इस क्षेत्र से आवागमन कर रहे यात्री, डण्डी और कंडी संचालक इसकी चपेट में आ गए। कुछ यात्री पहाड़ी से फिसलकर खाई में जा गिरे।

इस घटना की सूचना मिलते ही चौकी जंगलचट्टी पर तैनात पुलिस बल और डीडीआरएफ (डिजास्टर रिलीफ फोर्स) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे और खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला गया।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में तीन व्यक्तियों को चोटें आई हैं, जिनमें एक महिला को हल्की चोटें और दो पुरुषों को गंभीर चोटें आई हैं। इन सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गौरीकुंड रेफर कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, इस हादसे में दो व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। मृतकों और घायलों के नाम-पते की जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे के बावजूद, इस स्थल पर पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रियों का आवागमन सुचारू रूप से कराया जा रहा है। अधिकारियों ने यात्रियों से सतर्कता बरतने और सावधानीपूर्वक यात्रा करने की अपील की है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale