भोपाल: प्रदेश में बढ़ते लव जिहाद और साइबर अपराध के मामलों के बीच राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय ने छात्राओं और युवतियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में ऐसे गिरोहों से सावधान रहने को कहा गया है जो सोशल मीडिया पर प्रेमजाल बिछाकर युवतियों को निशाना बना रहे हैं।
एडवाइजरी में कहा गया है कि ऐसे अपराधी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाली छात्राओं से सोशल मीडिया पर दोस्ती करते हैं, फिर उन्हें नशे, यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाते हैं। महिलाएं भी ऐसे गिरोहों में शामिल होती हैं, जो युवतियों को फंसाने में मदद करती हैं।
एडबाइजरी- 30. छात्राओ एवं महिलाओं के अश्लील फोटो/विडियों बनाकर यौन शोषण और ब्लैकमेंलिग से बचाव के संबंध में। pic.twitter.com/pRyOitYTr5
— State Cyber Police Headquarters Madhya Pradesh (@mpcyberpolice) June 16, 2025
साइबर पुलिस की एडवाइजरी के मुख्य बिंदु:
- आपत्तिजनक फोटो/वीडियो मोबाइल में न रखें।
- अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें।
- दिखावटी लक्जरी लाइफस्टाइल के झांसे में न आएं।
- ऑनलाइन बने दोस्तों से अकेले न मिलें।
- किसी घटना की आशंका हो तो तुरंत 1930 पर या नजदीकी थाने में शिकायत करें।
साइबर पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें और समय-समय पर उनसे संवाद करते रहें।

