धमतरी: महिला अतिथि प्रोफेसर ने किराए के मकान में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना’

मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सुषमा ने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। उन्होंने लिखा है — “मुझे माफ करना मम्मी-पापा, सॉरी। मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं।”

Suicide
Suicide

धमतरी (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में रसायन शास्त्र की अतिथि व्याख्याता (गेस्ट लेक्चरर) सुषमा साहू ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना रुद्री थाना क्षेत्र के कैलाशपति नगर की है, जहाँ 13 जून को रायपुर से लौटने के बाद सुषमा अपने किराए के कमरे में अकेली रह रही थीं। रविवार शाम जब पड़ोसियों ने उन्हें कई बार आवाज दी और कोई जवाब नहीं मिला, तो संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर महिला का शव पंखे से लटका हुआ मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सुषमा ने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। उन्होंने लिखा है — “मुझे माफ करना मम्मी-पापा, सॉरी। मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं।”

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

बताया जा रहा है कि सुषमा गर्मी की छुट्टियों में रायपुर गई थीं और हाल ही में धमतरी लौटी थीं। वह पिछले कुछ वर्षों से कॉलेज में अतिथि प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थीं।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आत्महत्या की असली वजह क्या रही। रुद्री थाना प्रभारी के अनुसार, जांच जारी है और सुषमा के मोबाइल व सोशल मीडिया गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale