अहमदाबाद/वडोदरा। अहमदाबाद में हुए दर्दनाक एयर इंडिया विमान हादसे में वडोदरा की रहने वाली तरलिका पटेल की भी मौत हो गई है। तरलिका पटेल इस दुर्भाग्यपूर्ण फ्लाइट AI-171 में सवार थीं और लंदन में अपनी बेटी से मिलने जा रही थीं।
जानकारी के मुताबिक, तरलिका पटेल ने विमान में सवार होने के बाद अंदर से पूरे प्लान और उड़ान भरने से ठीक पहले के दृश्यों को शूट किया था।
