गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शिवपुरी वाटिका, बेहटा नहर के पास एक सूटकेस के अंदर 26 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है।
घटना की जानकारी सुबह करीब 7 बजे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
