भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो गई है। दोनों की शादी इसी साल 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में भव्य तरीके से संपन्न होगी। शादी का आयोजन पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा।
शादी समारोह में क्रिकेट जगत के दिग्गज सितारे, बॉलीवुड हस्तियां, उद्योगपति और तमाम राजनेता भी शिरकत कर सकते हैं।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी राजधानी लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में आयोजित की गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। इसके अलावा सपा सांसद जया बच्चन भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

रिंकू सिंह की सगाई में समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और संभल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क भी पहुंचे। इस खास कार्यक्रम में मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।
सगाई कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार भी पहुंचे, जिसकी तस्वीरें अब सामने आई हैं।

