भोपाल से जबलपुर आ रही ट्रेन में यात्रा के दौरान रामानंद संप्रदाय के प्रधान आचार्य और काशी स्थित श्रीमठ, पंचगंगा घाट के पीठाधीश्वर संत रामनरेशाचार्य जी महाराज अचानक लापता हो गए। संत के सुरक्षा कर्मियों ने जबलपुर GRP थाने में उनकी गुमशुदगी की FIR दर्ज करवाई है।
सूचना मिलते ही जीआरपी में हड़कंप मच गया। संत रामनरेशाचार्य जी महाराज को आखिरी बार सुबह पिपरिया रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। वे राममंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु गठित रामालय ट्रस्ट के संयोजक भी रह चुके हैं।
जीआरपी जबलपुर ने उनकी तलाश शुरू कर दी है और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
