दिल्ली पुलिस का डबल एक्शन: दो एनकाउंटर में वांछित अपराधी गिरफ्तार

कालिंदी कुंज इलाके में तड़के करीब 4:30 बजे हुई, जहां 30 मई को एक युवती के अपहरण और हत्या के आरोपी राजपाल को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में दबोच लिया।

Delhi Police's Double Action: Wanted Criminals Arrested in Two Encounters
Delhi Police's Double Action: Wanted Criminals Arrested in Two Encounters

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में बीती रात दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दिल्ली पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दोनों एनकाउंटर अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए किए गए, जिनमें से एक पुलिस पर हमले और दूसरा एक लड़की की हत्या से जुड़ा हुआ है।

पहला एनकाउंटर जैतपुर इलाके में हुआ, जहां पुलिस ने 27 मई को हेड कांस्टेबल करन मावी पर हमला करने वाले आरोपी आसिफ को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आसिफ ने गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश की और इस दौरान मुठभेड़ हुई।

दूसरी मुठभेड़ कालिंदी कुंज इलाके में तड़के करीब 4:30 बजे हुई, जहां 30 मई को एक युवती के अपहरण और हत्या के आरोपी राजपाल को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में दबोच लिया। इस दौरान स्पेशल स्टाफ के एसआई शुभम के बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी, जिससे उनकी जान बच गई।

दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच आगे जारी है और इनके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale