दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने परिवार संग किए केदारनाथ धाम के दर्शन, विकसित भारत-विकसित दिल्ली का मांगा आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा, “मैंने अपनी मंशा जाहिर की कि प्रभु इतना आशीर्वाद दो हम भारतवासियों को कि विकसित भारत विकसित दिल्ली के लक्ष्य को हम सब पूरा कर सकें।

Delhi CM Rekha Gupta Visits Kedarnath Dham with Family, Prays for Developed India and Delhi
Delhi CM Rekha Gupta Visits Kedarnath Dham with Family, Prays for Developed India and Delhi

केदारनाथ, उत्तराखंड: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम पहुंचीं और वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

केदारनाथ धाम में बाबा के दर्शन करने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “आज मुझे बहुत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि बाबा के चरणों में मैं अपना मत्था टेक सकी। बाबा केदारनाथ की कृपा हुई। मैं अपने परिवार समेत यहां बाबा के दर्शन करने आई हूं।”

मुख्यमंत्री ने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा, “मैंने अपनी मंशा जाहिर की कि प्रभु इतना आशीर्वाद दो हम भारतवासियों को कि विकसित भारत विकसित दिल्ली के लक्ष्य को हम सब पूरा कर सकें। मेरे ऊपर प्रभु की जो कृपा है जो जिम्मेदारी दी गई है दिल्ली के विकास के लिए, मुझे प्रभु की शक्ति मिले। मैं अपने कार्य को पूरा कर सकूं और हम सब पर बाबा का आशीर्वाद बना रहे।”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale