इंदौर में मोहसिन के खिलाफ 7वीं FIR, जिन्न और तंत्र-मंत्र के बहाने हिन्दू युवतियों के शोषण का आरोप

एफआईआर में एक हिन्दू युवती ने मोहसिन पर आरोप लगाया है कि वह युवतियों का कौमार्य (वर्जिनिटी) परीक्षण करता था, जिसमें हिन्दू युवतियां भी साथ देती थीं।

Indore: 7th FIR Filed Against Mohsin, Accused of Exploiting Hindu Women Through "Jinn" and Tantra-Mantra
Indore: 7th FIR Filed Against Mohsin, Accused of Exploiting Hindu Women Through "Jinn" and Tantra-Mantra

इंदौर: इंदौर में ‘जिन्न’ और ‘वशीकरण’ के नाम पर हिन्दू युवतियों को फंसाकर कथित तौर पर यौन शोषण करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में मुख्य आरोपी मोहसिन के खिलाफ अब तक सातवीं एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, मोहसिन हिन्दू युवतियों का वशीकरण करने का दावा करता था। आरोप है कि वह युवतियों को यह कहकर झांसे में लेता था कि जिन्न खुश होने पर नोटों की बारिश होगी। जिन्न को खुश करने के लिए युवतियों को दुल्हन जैसा सजना-संवरना पड़ता था।

सबसे गंभीर आरोपों में से एक यह है कि मोहसिन का एक पीर बाबा था, जो हिन्दू युवतियों को इत्र से नहलाता था। तंत्र-मंत्र के माध्यम से युवतियों को पूरी तरह अपने वश में लिया जाता था।

एफआईआर में एक हिन्दू युवती ने मोहसिन पर आरोप लगाया है कि वह युवतियों का कौमार्य (वर्जिनिटी) परीक्षण करता था, जिसमें हिन्दू युवतियां भी साथ देती थीं। इसके बाद मोहसिन कथित तौर पर तांत्रिक बाबा से हिन्दू लड़कियों को संबंध बनाने के लिए बोलता था। तांत्रिक बाबा मोहसिन से पूछता था कि कौमार्य परीक्षण किया कि नहीं। कौमार्य परीक्षण के बाद युवतियों को तांत्रिक बाबा के साथ रात बितानी पड़ती थी।

पुलिस ने इन संगीन आरोपों के बाद मोहसिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale