दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने देर रात शकरपुर इलाके से शराब के नशे में धुत्त एक शख्स को हिरासत में लिया है। इस शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) पर कॉल करके दावा किया था कि उसे पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जानकारी पहले से थी, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने तुरंत हरकत में आते हुए शख्स को हिरासत में लिया और उससे गहन पूछताछ की। पूछताछ और सत्यापन के बाद पता चला कि शख्स का दावा पूरी तरह से बेबुनियाद था। जांच में सामने आया कि वह शराब के नशे में था और उसने झूठी सूचना दी थी।
इस झूठी सूचना से पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को रात भर परेशान करने के बाद, अब दिल्ली पुलिस इस शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
Delhi Police received a call late last night, where a man claimed that he had prior information about the Pahalgam terror attack. On questioning the man, it was found that he had called under the influence of alcohol. After questioning of the man by several agencies, his claim…
— ANI (@ANI) April 24, 2025
