नालंदा में दिनदहाड़े पेंटिंग ठेकेदार सिकंदर प्रसाद की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी संजय जयसवाल, नूरसराय, रहूंई, नालंदा और भागनबीघा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।

Nalanda: Painting Contractor Sikandar Prasad Shot Dead in Broad Daylight; Assailants Abscond
Nalanda: Painting Contractor Sikandar Prasad Shot Dead in Broad Daylight; Assailants Abscond

नालंदा: बिहार में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे आपराधिक घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव का है, जहां मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पेंटिंग ठेकेदार सिकंदर प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए।

मृतक की पत्नी ने बताया कि सिकंदर प्रसाद पेंटिंग ठेकेदार थे और वह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान मथुरापुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सिकंदर प्रसाद को देखते ही उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे सिकंदर प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी संजय जयसवाल, नूरसराय, रहूंई, नालंदा और भागनबीघा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि घटना को आपसी विवाद में अंजाम दिया गया है। फिलहाल एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale