दिल्ली: डाबड़ी में 13 साल की बच्ची की घर में मिली लाश, गला दबाकर हत्या की आशंका, मामला दर्ज

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिरकार बच्ची की हत्या किसने की और हत्या के पीछे की वजह क्या है।

Delhi: 13-Year-Old Girl Dies in Suspicious Circumstances in Dabri; Murder Case Registered
Delhi: 13-Year-Old Girl Dies in Suspicious Circumstances in Dabri; Murder Case Registered

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के डाबड़ी थाना इलाके के सीतापुरी में एक 13 साल की बच्ची की घर के अंदर लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात की जानकारी पुलिस को शुक्रवार दोपहर में मिली।

सूचना मिलते ही डाबड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि बच्ची की लाश घर की तीसरी मंजिल की छत पर बने एक कमरे में मिली। घटनास्थल पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने सबूत जुटाए।

शुरुआती जांच में पुलिस को लग रहा है कि बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिरकार बच्ची की हत्या किसने की और हत्या के पीछे की वजह क्या है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale