हापुड़ के थाना कोतवाली क्षेत्र में बीती रात यूपी STF की नोएडा यूनिट और दिल्ली स्पेशल सेल की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्पशूटर नवीन कुमार मारा गया।
गाजियाबाद के लोनी निवासी नवीन कुमार हत्या और मकोका के मामले में दिल्ली पुलिस को वांछित था। थाना फर्श बाजार में दर्ज एक हत्या के केस में उसकी तलाश की जा रही थी।
मुठभेड़ में नवीन गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नवीन के खिलाफ दिल्ली और यूपी में 20 से ज्यादा केस दर्ज थे, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, अपहरण और मकोका जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वह दिल्ली में दो मामलों में दोषी ठहराया जा चुका था।
पुलिस के अनुसार, नवीन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय और खतरनाक सदस्य था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था।
