CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को जेल भेजने वाले मजिस्ट्रेट को मिला धमकी भरा संदेश, मंदिर मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सहसंयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास को जेल भेजने का आदेश देने वाले स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को धमकी भरा संदेश मिलने का मामला सामने आया है। मजिस्ट्रेट ने दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

आशुतोष राणा और सौरव दास को जेल भेजने वाले मजिस्ट्रेट को धमकी भरा मैसेज
आशुतोष राणा और सौरव दास को जेल भेजने वाले मजिस्ट्रेट को धमकी भरा मैसेज

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सहसंयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास को जेल भेजने वाले स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को धमकी भरा संदेश मिलने का मामला सामने आया है। मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धमकी देने वाले की पहचान में जुटी पुलिस

धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने पुलिस से शिकायत की। इसके आधार पर मंदिर मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मजिस्ट्रेट को धमकी भरा संदेश किसने भेजा और इसके पीछे कौन है।

जंतर-मंतर पर प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार हुए थे CJP नेता

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सख्त नाकेबंदी के बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्र जंतर-मंतर में प्रवेश करने के आरोप में CJP के सहसंयोजक सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

आशुतोष राणा और सौरव दास को तिहाड़ जेल भेजने का आदेश

पुलिस ने तीनों आरोपियों को बीते बुधवार सुबह 10:30 बजे संसद मार्ग स्थित एसीएम कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के दौरान पिछली जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के आधार पर अदालत ने सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजने का आदेश दिया था। अब दोनों को जेल भेजने वाले मजिस्ट्रेट को धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale