गर्मी का कहर: पटना में स्कूलों का समय बदला, जिलाधिकारी का आदेश

School Student India
School Student India

पटना: भीषण गर्मी को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी ने स्कूलों के समय में तत्काल परिवर्तन कर दिया है। नए आदेश के अनुसार, अब पटना के सभी स्कूल सुबह से लेकर 11:45 बजे तक ही खुलेंगे। यह नियम 24 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल, 2025 तक प्रभावी रहेगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 11:45 बजे के बाद कोई भी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं किए जाएंगे। यदि कोई भी स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र इस आदेश का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह फैसला छात्रों और शिक्षकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale