कच्छ: गुजरात के कच्छ सीमावर्ती इलाके से एक और जासूस को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने यह गिरफ्तारी की है। आरोप है कि यह जासूस पाकिस्तान को भारतीय सीमा और गुजरात के कई इलाकों की महत्वपूर्ण जानकारी भेज रहा था।
ATS के मुताबिक, जासूसी के लिए उसे एक बार में 40 हजार रुपये तक मिले होने की जानकारी मिली है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दयापर, कच्छ के निवासी सहदेवसिंह गोहिल के रूप में हुई है, जो पेशे से हेल्थ वर्कर है। बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान के लिए ‘कॉन्ट्रैक्चुअल जासूसी’ करता था।
जांच में सामने आया है कि गोहिल पाकिस्तानी एजेंट अदिति भारद्वाज के संपर्क में था। उसने सीमा सुरक्षा बल (BSF) और इंडियन नेवी से संबंधित जासूसी कर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की थीं।
ATS ने जासूस का फोन फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) को जांच के लिए भेज दिया है। यह गिरफ्तारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
