मुंबई: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता मुकुल देव का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
मुकुल देव, अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई थे। उनके निधन की पुष्टि अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने की है। इस खबर के सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
मुकुल देव ने ‘सन ऑफ सरदार’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘आर…राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया था। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज़ में भी अपनी अदाकारी से खास पहचान बनाई।
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी मुकुल देव के निधन पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “खबर जानकर धक्का लगा है… मैं जो महसूस कर रहा हूं, उसे शब्दों में बयां करना असंभव है। मुकुल एक भाई की तरह थे, एक कलाकार जिनकी गर्मजोशी और जुनून बेजोड़ था। बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए। मैं उनके परिवार और इस क्षति से दुखी सभी लोगों के लिए शक्ति और स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। मिस यू मेरी जान… जब तक हम दोबारा नहीं मिलते। ओम शांति।”
It’s impossible to put into words what I’m feeling. Mukul was a brother in spirit, an artist whose warmth and passion were unmatched. Gone too soon, too young. Praying for strength and healing for his family and everyone grieving this loss. Miss you meri jaan…until we meet… pic.twitter.com/grfN3XKz7b
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) May 24, 2025
