जबलपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर एक मुस्लिम युवक द्वारा सोशल मीडिया पर खून खौला देने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ओसाफ खान को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ओसाफ खान ने आतंकी हमले में मारे गए पर्यटक की पत्नी की व्यथा पर भद्दी टिप्पणी की थी। उसने सोशल मीडिया पर लिखा कि महिला ने शूटर हायर कर अपने पति को मरवाया है और उसकी जांच होनी चाहिए।
ओसाफ खान की इस पोस्ट से एक समुदाय विशेष में भारी आक्रोश फैल रहा था और स्थानीय लोगों में भी गुस्सा भड़क रहा था। सिंधी कैंप निवासी अभय श्रीवास्तव ने इस संबंध में हनुमानताल थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ओसाफ खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मेडिकल लाइन में काम करता है और हनुमानताल थाना अंतर्गत सिंधी कैंप इलाके का रहने वाला है। हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है।
