रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की बौछारें पड़ रही हैं, और राजधानी रायपुर में सुबह से ही बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से बड़ी राहत मिली है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है।
अलर्ट वाले जिले:
येलो अलर्ट: राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, बिलासपुर, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाके
ऑरेंज अलर्ट: नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, दुर्ग
मौसम में यह करवट पश्चिम बंगाल से आ रही नमी के चलते आई है, जिसके परिणामस्वरूप तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

