Aaj Ka Rashifal, 31 July 2026: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज दिन के पहले हिस्से में धनिष्ठा नक्षत्र की समृद्ध ऊर्जा सभी राशियों के लिए अनुकूल बनी रहेगी। हालांकि, शाम लगभग साढ़े सात बजे होने वाली चंद्र-राहु युति के कारण शाम और रात के समय मन में बेचैनी, असामान्य विचार या भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी आवश्यक काम और बड़े निर्णय दोपहर तक निपटाना ही श्रेयस्कर रहेगा। इसके साथ ही वर्तमान में शनि वक्री चल रहे हैं, जिसके चलते दीर्घकालिक फैसले लेते समय विशेष सोच-विचार करने की आवश्यकता है।
मेष (Aries)
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही सकारात्मक और मंगलमय रहने वाला है। आपके अच्छे कामों और ईमानदारी से आपकी पहचान तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या परेशान कर रही थी, तो उसमें भी सुधार के संकेत दिखाई देंगे। परिवार के सदस्य आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में रहने वाले लोग साथी के साथ घूमने-फिरने या छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं। हालांकि, किसी विरोधी की बातों में फंसने से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश या पैसे से जुड़े फैसलों में भी सोच-समझकर कदम उठाएं।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 6
वृषभ (Taurus)
आज का दिन तरक्की और उन्नति की राह पर आपके लिए अनुकूल रहेगा। राजनीति या पेशेवर क्षेत्र में कार्यरत लोग नए संपर्कों से लाभ पा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से पुराने पारिवारिक कलह या असहमति को दूर करने का अवसर मिलेगा। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कोई मनपसंद इच्छा पूरी होने से खुशी का अनुभव करेंगे। अपने रहन-सहन और निर्णयों में संतुलन बनाए रखें।।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए थोड़ी उलझन भरा और व्यस्त रहने वाला है। काम का बोझ और इधर-उधर का आना-जाना लगा रहेगा, साथ ही खर्च भी कुछ अधिक रह सकते हैं। प्रेम जीवन में साथी के लिए कोई सरप्राइज या उपहार लाने का अवसर बन सकता है। व्यावसायिक या निवेश संबंधी फैसलों में थोड़ी सावधानी बरतें और योजना बनाकर आगे बढ़ें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना आपके सामाजिक सम्मान और छवि को और निखारेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 4
कर्क (Cancer)
आज का दिन पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित होगा। कार्य क्षेत्र में मनपसंद काम मिलने के योग हैं, जो आपको संतोष और खुशी देंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें, ताकि वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहे। विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के अवसर पा सकते हैं। माता-पिता की सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतें। यदि घूमने-फिरने का कोई प्लान बनाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 2
सिंह (Leo)
आज का दिन लाभ और बुद्धिमानी के प्रयोग का रहेगा। किसी अन्य के मामलों में बेवजह बोलने से बचें और अपनी वाणी को सौम्य रखें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। छोटे बच्चों की फरमाइश को पूरा करेंगे, जिससे घर का माहौल सुखमय बनेगा। आय में वृद्धि होगी और आप अपनी बुद्धि और विवेक से फैसले लेकर सबको चौंका सकते हैं। नए अवसरों की पहचान आपके लिए लाभकारी रहेगी।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 2
कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो आपके मन को शांति प्रदान करेगा। आसपास रहने वाले लोगों की पहचान रखें, क्योंकि कुछ मित्र शत्रु भी बन सकते हैं। जिम्मेदारियों में किसी तरह की लापरवाही न करें। दूर रहने वाले किसी परिजन से खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर में अतिथियों के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा और जीवन में आनंद का अनुभव होगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 8
तुला (Libra)
आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का है। राजनीति या पेशेवर क्षेत्र में बड़े पद की प्राप्ति का मौका मिलेगा, लेकिन इसके साथ ही काम का दबाव भी अधिक रहेगा। आय बढ़ाने के किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें और जरूरतमंद की मदद भी करें। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी या शिक्षा के सिलसिले में बाहर जाने का बुलावा आ सकता है। आपकी मेहनत का फल आपको निश्चित रूप से मिलेगा, पर सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी रहेगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 4
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने का है। जोश के बजाय होश से काम लें। अपने खर्चों को लेकर योजना बनाएं, वरना अनावश्यक धन व्यय हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपको तनाव दे सकता है। कारोबार में परिवर्तन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। किसी पुराने मित्र की आर्थिक मदद करना आपको संतोष देगा और इससे आपके संबंध भी मजबूत होंगे।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 6
धनु (Sagittarius)
आज कार्यभार अधिक रहेगा और कई काम एक साथ आने से व्यस्तता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। आपके सांस्कृतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। लंबित पड़े सरकारी या व्यावसायिक कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर बॉस की कोई बात आपको परेशान कर सकती है, लेकिन आप शांत रहकर परिस्थितियों का सामना करेंगे।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 7
मकर (Capricorn)
आज आपकी कोई पुरानी मनोकामना पूरी होने की संभावना है। घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा और कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। संतान की किसी गलत मांग पर तुरंत सहमति न दें, वरना बाद में पछतावा हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में ध्यान लगाएं और पिताजी की सेहत पर विशेष ध्यान दें। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 5
कुंभ (Aquarius)
आज किसी भी तरह के जोखिम भरे काम से दूर रहें। आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रुका हुआ या डूबा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके नुकसान से बचें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह का प्रस्ताव आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपसी मतभेद से दूर रहें और किसी जोखिम भरे सौदे में हाथ न डालें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 2
मीन (Pisces)
आज का दिन थोड़ा चिंताग्रस्त और सतर्क रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें। योजना बनाकर जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से लंबी मुलाकात हो सकती है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें, वहीं संतान शिक्षा के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकती है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 9
