Maruti Brezza Facelift Leak: लॉन्च से पहले सामने आया नया फ्रंट लुक, जानें संभावित फीचर्स

मारुति ब्रेज़ा फेसलिफ्ट का फ्रंट लुक लॉन्च से पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। 23 या 24 जुलाई 2026 को लॉन्च होने वाली इस एसयूवी में नए टर्बो इंजन के साथ कई एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Maruti Brezza Facelift: वाहन निर्माता मारुति अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Maruti Brezza के फेसलिफ्ट वर्जन को इसी हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले ही एसयूवी का फ्रंट लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिससे इसके डिजाइन और संभावित फीचर्स की जानकारी सामने आई है।

लीक हुई वीडियो के मुताबिक नई Maruti Brezza Facelift के फ्रंट डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं। एसयूवी में काले रंग के स्टील रिम दिए गए हैं। इसके अलावा हेडलाइट, फ्रंट ग्रिल और बंपर को नया लुक दिया गया है। फेसलिफ्ट मॉडल में बंपर को क्लोज्ड-ऑफ डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिससे इसका फ्रंट पहले से अलग नजर आता है।

इंजन की बात करें तो इस एसयूवी को नए 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ अंडरबॉडी सीएनजी टैंक मिलने की भी संभावना है। यह इंजन 81 किलोवाट की पावर और 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क देगा। ट्रांसमिशन के लिए इसमें केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिए जाने की उम्मीद है।

लीक हुई जानकारी के अनुसार नई Brezza Facelift में पीएम 2.5 फिल्टर, 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग और एलईडी फॉग लैंप जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि Maruti Brezza Facelift को भारत में 23 या 24 जुलाई के बीच लॉन्च किया जा सकता है।

भारतीय कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च के बाद Maruti Brezza Facelift का मुकाबला Hyundai Venue, Mahindra XUV 3XO, Kia Sonet, Kia Syros और Tata Nexon जैसी एसयूवी से होगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale