इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक शूटिंग एकेडमी चलाने वाले कोच मोहसिन खान के खिलाफ छेड़छाड़ सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में कोच पर केस दर्ज किया है।
ड्रीम ओलंपिक एकेडमी के कोच मोहसिन खान के खिलाफ एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा ने बताया कि उसने 2021 से नवंबर 2023 तक इस शूटिंग एकेडमी में राइफल ट्रेनिंग ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
