Gold Silver Price Today 01 July 2026: जुलाई के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में हल्की तेजी; जानें आज का ताजा रेट

Gold Silver Price Today: 1 जुलाई को वैश्विक दबाव के कारण घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,260 प्रति 10 ग्राम गिरकर ₹1,40,930 पर आ गया है। हालांकि, चांदी में ₹5,000 की मामूली रिकवरी देखी गई है।

Gold And Silver Price Today (Image credit: Pexels)
Gold And Silver Price Today (Image credit: Pexels)

Gold Silver Price Today 01 July 2026: जुलाई महीने के पहले दिन सोने की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार, 1 जुलाई को MCX पर शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की बढ़ती उम्मीदों के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। इसका असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला, जहां सोने के दाम में जोरदार गिरावट दर्ज की गई।

भारत में आज सोने का भाव

भारत में आज 24 कैरेट सोने का भाव 14,093 रुपये प्रति ग्राम है, जो पिछले दिन के मुकाबले 126 रुपये कम है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,930 रुपये रही, जिसमें 1,260 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

22 कैरेट सोने का रेट 12,920 रुपये प्रति ग्राम है, जो पिछले दिन की तुलना में 115 रुपये कम है। वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,200 रुपये रहा, जिसमें 1,150 रुपये की कमी आई है।

18 कैरेट सोने की कीमत 10,574 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई, जो पिछले दिन से 94 रुपये कम है। वहीं 10 ग्राम 18 कैरेट सोने का रेट 1,05,740 रुपये रहा, जिसमें 940 रुपये की गिरावट आई है।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
लखनऊ₹14,093₹12,920₹10,574
जयपुर₹14,093₹12,920₹10,574
दिल्ली₹14,093₹12,920₹10,574
पटना₹14,083₹12,910₹10,564
मुंबई₹14,078₹12,905₹10,559
अहमदाबाद₹14,083₹12,910₹10,564
पुणे₹14,078₹12,905₹10,559
कोलकाता₹14,078₹12,905₹10,559
मेरठ₹14,093₹12,920₹10,574
लुधियाना₹14,093₹12,920₹10,574

MCX पर सोने का हाल

MCX पर अगस्त डिलीवरी वाला गोल्ड 0.86 प्रतिशत गिरकर 1,41,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं सितंबर फ्यूचर्स के लिए MCX सिल्वर 2.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,23,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था। जून महीने में महंगाई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंकाओं के कारण सोने और चांदी दोनों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच विवाद सुलझाने के लिए बातचीत पर सहमति बनने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी कमी आई।

MCX के अनुसार, जून में घरेलू स्पॉट गोल्ड की कीमतें 15,100 रुपये यानी करीब 10 प्रतिशत गिरकर 1,40,864 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। वहीं चांदी की कीमतें जून में 38,250 रुपये यानी लगभग 15 प्रतिशत गिरकर 30 जून को 2,25,125 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुईं।

चांदी के ताजा भाव

हालांकि, आज चांदी की कीमत में हल्की बढ़त देखने को मिली। चांदी का भाव 240 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया, जो पिछले दिन की तुलना में 5 रुपये अधिक है। वहीं एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये दर्ज की गई, जिसमें 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
लखनऊ₹2,400₹24,000₹2,40,000
जयपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
दिल्ली₹2,400₹24,000₹2,40,000
पटना₹2,400₹24,000₹2,40,000
मुंबई₹2,400₹24,000₹2,40,000
अहमदाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
पुणे₹2,400₹24,000₹2,40,000
कोलकाता₹2,400₹24,000₹2,40,000
मेरठ₹2,400₹24,000₹2,40,000
लुधियाना₹2,400₹24,000₹2,40,000

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale