रायपुर: 2000 करोड़ के शराब घोटाले में फंसी कांग्रेस, बीजेपी ने घेरा!

बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि उनकी सरकार के आने से पहले 2000 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ था।

Raipur: Congress Caught in ₹2,000 Crore Liquor Scam, BJP Launches Attack
Raipur: Congress Caught in ₹2,000 Crore Liquor Scam, BJP Launches Attack

रायपुर (छत्तीसगढ़): रायपुर में शराब घोटाले को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा है। विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में असली लड़ाई 2000 करोड़ रुपये के घोटाले के बंटवारे को लेकर है।

पुरंदर मिश्रा ने कहा कि जिन लोगों के पास पैसा है, वे सभी जेल में हैं। कांग्रेस में झगड़ा इस बात का है कि 2000 करोड़ रुपये का यह पैसा कहां रखा गया है, किसके पास है और किसे दिया जाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को खोखला कर दिया है।

बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि उनकी सरकार के आने से पहले 2000 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ था। इसमें एक नंबर और दो नंबर की शराब की बिक्री की गई थी, जिसमें एक का बिल मिलता था और दूसरे का नहीं। इसी का घोटाला हुआ है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale