Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है, लेकिन देश की सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार, 29 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया था।
बीते 11 दिनों में सरकारी तेल कंपनियां चार बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा चुकी हैं। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 7.35 रुपये और डीजल 7.82 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
तेल कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा किया गया। 23 मई को फिर इतनी ही बढ़ोतरी हुई, जबकि 25 मई को सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
चार महानगरों में पेट्रोल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये प्रति लीटर है।
डीजल के ताजा दाम
दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में इसकी कीमत 99.82 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है।
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 97.56 रुपये
- चंडीगढ़: पेट्रोल 101.51 रुपये, डीजल 89.47 रुपये
- लखनऊ: पेट्रोल 101.89 रुपये, डीजल 95.36 रुपये
- पटना: पेट्रोल 113.37 रुपये, डीजल 99.36 रुपये
- रांची: पेट्रोल 105.26 रुपये, डीजल 100.49 रुपये
- भोपाल: पेट्रोल 114.57 रुपये, डीजल 99.64 रुपये
कच्चे तेल में नरमी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार सुबह ब्रेंट क्रूड 93.71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो 0.62 फीसदी की गिरावट दर्शाता है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.49 फीसदी गिरकर 88.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। हालांकि इंडियन बास्केट क्रूड अब भी 102.10 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में हालिया तेजी के कारण सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर रोजाना करीब 1380 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
पेट्रोल और डीजल के दाम रोज सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं। ग्राहक SMS के जरिए भी अपने शहर के ताजा रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहक 9223112222 और एचपीसीएल ग्राहक HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
