दिल्ली: सीलमपुर के पार्क में खून से लथपथ मिला किशोर का शव, पुलिस ने दो को पकड़ा

पुलिस के अनुसार, गश्त कर रहे एक कांस्टेबल ने रात करीब 11:30 बजे पार्क में बेंच और रास्ते के बीच खून से लथपथ रेहान को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

Delhi Crime: Teenager's Body Discovered in Seelampur Park, Two Suspects Held
Delhi Crime: Teenager's Body Discovered in Seelampur Park, Two Suspects Held

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर स्थित सेंट्रल पार्क में गुरुवार देर रात एक 16 वर्षीय युवक की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पार्क में रेहान सीलमपुरिया नामक किशोर का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। वह घोंडा चौक, मौजपुर का रहने वाला था।

पुलिस के अनुसार, गश्त कर रहे एक कांस्टेबल ने रात करीब 11:30 बजे पार्क में बेंच और रास्ते के बीच खून से लथपथ रेहान को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घायल युवक को जेपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale