मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई एयरपोर्ट पुलिस के आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल के जरिए भेजी गई है।
ईमेल में ताजमहल पैलेस होटल और एयरपोर्ट दोनों को बम से उड़ाने की बात कही गई है। धमकी भरे मेल में आतंकी अफजल गुरु और सैवक्कू शंकर को अन्यायपूर्ण तरीके से फांसी दिए जाने का हवाला देकर हमले की चेतावनी दी गई है।
धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और ATS टीम जांच में जुट गई है। ताज होटल और आसपास के इलाकों में भी सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
मुंबई पुलिस ने धमकी भरे ईमेल की जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल मेल भेजने वाले की तलाश कर रही है।
