मुंबई एयरपोर्ट पर ISIS स्लीपर सेल के दो आतंकी गिरफ्तार, NIA को थी दो साल से तलाश

ये दोनों आतंकी इंडोनेशिया के जकार्ता से भारत लौटने की कोशिश कर रहे थे, तभी आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया।

Mumbai Airport: Two ISIS Sleeper Cell Operatives Arrested After 2-Year NIA Hunt
Mumbai Airport: Two ISIS Sleeper Cell Operatives Arrested After 2-Year NIA Hunt

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टी2 टर्मिनल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ISIS के दो स्लीपर सेल आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अब्दुल्ला फैयाज शेख उर्फ ​​डायपरवाला और तल्हा खान के रूप में हुई है।

ये दोनों आतंकी इंडोनेशिया के जकार्ता से भारत लौटने की कोशिश कर रहे थे, तभी आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया। NIA के मुताबिक, ये दोनों पिछले दो साल से फरार थे और ISIS के लिए स्लीपर सेल के तौर पर काम कर रहे थे।

इनके खिलाफ NIA की विशेष अदालत, मुंबई ने गैर-जमानती वारंट जारी किया हुआ था और NIA ने दोनों आरोपियों पर 3-3 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

जांच में पता चला है कि इन आतंकियों ने 2022-2023 के दौरान बम बनाने की ट्रेनिंग ली थी और इसके लिए वर्कशॉप भी आयोजित किए थे। NIA अब इन दोनों से पूछताछ कर आगे की साजिशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Mumbai Airport: Two ISIS Sleeper Cell Operatives Arrested After 2-Year NIA Hunt

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale