तुर्की द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने पर देशभर में व्याप्त आक्रोश के बीच, कांग्रेस नेताओं की चुप्पी ने विवाद खड़ा कर दिया है। जब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और प्रवक्ता पवन खेड़ा से इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया, तो वे जवाब देने से बचते नजर आए, जिससे बीजेपी को कांग्रेस पर हमला करने का मौका मिल गया।
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भारतीय जनता की भावनाओं के साथ खड़े होने में भी असमर्थ है और जनता से पूरी तरह कटी हुई है। सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस को ट्रोल किया जाने लगा।
The country is enraged by the support Turkey and Azerbaijan have extended to the terror state of Pakistan. There has been a growing call to boycott trade and tourism with these countries, and private citizens have stood up in solidarity. But the Congress party can’t even bring… pic.twitter.com/7mLeYMtA1w
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 14, 2025
विवाद बढ़ता देख पवन खेड़ा ने एक्स पर पलटवार करते हुए कहा कि चूंकि यह सवाल बीजेपी के एक आधिकारिक व्यक्ति ने उठाया है, तो पीएमओ और विदेश मंत्री देश के सामने स्पष्ट करें कि क्या सरकार ने तुर्की का दूतावास बंद कर दिया है और उससे सारे कूटनीतिक व व्यापारिक रिश्ते तोड़ दिए हैं? उन्होंने कहा कि विदेश नीति का फैसला सरकार का होता है, विपक्ष का नहीं, और सरकार को तुरंत स्थिति साफ करनी चाहिए।
Since this question is being raised by an office bearer of the BJP, @PMOIndia & @DrSJaishankar should immediately clarify if the government of India has snapped all diplomatic & trade relations with Turkey and has also shut their embassy in India. The decision on whether or not… pic.twitter.com/JqkujtVDnS
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) May 14, 2025
