राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीडीएस और सेना प्रमुख, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में दी विस्तृत जानकारी

सैन्य प्रमुखों ने राष्ट्रपति को ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना द्वारा किए गए कार्यों और सफलताओं के बारे में बताया।

CDS, Army Chief Brief President Murmu on 'Operation Sindoor' Details
CDS, Army Chief Brief President Murmu on 'Operation Sindoor' Details

नई दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  

सैन्य प्रमुखों ने राष्ट्रपति को ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना द्वारा किए गए कार्यों और सफलताओं के बारे में बताया। राष्ट्रपति मुर्मू ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिक्रिया को सफल बनाने के लिए सशस्त्र बलों के साहस और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अपनी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा से देश को गौरवान्वित किया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale