Aaj Ka Rashifal, 21 April 2026: आज का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चंद्रदेव दिन की शुरुआत वृषभ राशि में करेंगे और दोपहर बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे लोगों की बातचीत, निर्णय क्षमता और साहस में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं मेष राशि में उच्च के सूर्यदेव आत्मविश्वास को बढ़ा रहे हैं। दूसरी ओर मीन राशि में बुध, मंगल और शनि की युति मानसिक दबाव और निर्णयों में उलझन पैदा कर सकती है, इसलिए आज धैर्य और सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है। शुक्रदेव वृषभ राशि में रहकर सुख-सुविधाओं में वृद्धि कर रहे हैं, जबकि राहु-केतु की स्थिति अचानक लाभ और आत्मचिंतन दोनों का संकेत दे रही है।
मेष (Aries)
मेष राशि आज का दिन आपके लिए सकारात्मक है। बिजनेस के लेन-देन में सतर्कता बरतें और किसी भी दस्तावेज को अच्छे से जांच-परख लें। जो महिलाएं नया उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उन्हें परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें ताकि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। यदि मन में कोई दुविधा हो, तो दोस्तों से साझा करें, समाधान मिल जाएगा।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 2
वृषभ (Taurus)
वृष राशि आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के रुके हुए काम पूरे होंगे। थोक व्यापारियों को आज बड़ा मुनाफा होने के योग हैं। फिल्म और ग्लैम जगत से जुड़े लोगों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और धन लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि आज आपकी बातचीत में प्रभावशाली बदलाव आएगा। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे लोग आज डील फाइनल कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के साथ विनम्रता से पेश आएं। माताएं बच्चों के भविष्य के लिए निवेश का मन बना सकती हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आज बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 9
कर्क (Cancer)
कर्क राशि व्यवसाय के नजरिए से आज का दिन बेहतर है, खासकर दूर-दराज के क्षेत्रों से व्यापार करने वालों के लिए। कानूनी मामलों या वकालत से जुड़े लोगों को पुराने केस में सफलता मिल सकती है। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू करने के लिए आज का दिन चुन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1
सिंह (Leo)
सिंह राशि कला और संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। घर में रिश्तेदारों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्र अपने करियर के बारे में गुरुओं से सलाह लेंगे, जो भविष्य में कारगर साबित होगी। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है और अचानक धन लाभ के योग बने हुए हैं।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 8
कन्या (Virgo)
कन्या राशि आज आप समाज में अपनी शक्ति और प्रतिष्ठा के लिए पहचाने जाएंगे। पारिवारिक मसलों में आपकी राय को महत्व दिया जाएगा। पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रहने से छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी से कोई मनपसंद उपहार मिलने की संभावना है, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
तुला (Libra)
तुला राशि आज का दिन भागदौड़ भरा लेकिन लाभदायक रहेगा। ऑफिस के काम से की गई यात्रा आपके लिए नए अवसर लेकर आएगी। लवमेट्स के लिए आज बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। अचानक धन प्राप्ति से आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। परिवार का माहौल सुखद बना रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 7
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि आज का दिन मिला-जुला रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम जीवनसाथी की मदद से पूरा हो जाएगा। लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों को आज उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। घर में मेहमानों के आने से व्यस्तता बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके कार्यों में सफलता दिलाएगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 3
धनु (Sagittarius)
धनु राशि राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला है। आपकी तार्किक क्षमता और लोगों को परखने की कला आपको मुश्किलों से बचाएगी। परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। छात्र आज डिजिटल माध्यम से कुछ नया सीखने में रुचि दिखाएंगे। डॉक्टरों के लिए भी आज का दिन उन्नति वाला है।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 1
मकर (Capricorn)
मकर राशि आज आपको आर्थिक राहत मिलेगी क्योंकि रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्किटेक्ट और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज सीखने का दिन है। काम की व्यस्तता के कारण आराम के लिए समय कम मिलेगा। किसी पुराने विवाद को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें, सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 2
कुंभ (Aquarius)
कुम्भ राशि आज आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर से काम (Work from home) शुरू करने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार के साथ बिताए गए पल आपको भावनात्मक मजबूती देंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल बना हुआ है।
शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 4
मीन (Pisces)
मीन राशि आज का दिन आपके लिए कुछ खास अवसर लेकर आया है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों से अपनी योजनाओं को साझा करें, सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। सहकर्मियों के सहयोग से लंबित प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे। हालांकि, दोस्तों के साथ बातचीत करते समय अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 7
