Papmochani Ekadashi 2026: सनातन धर्म में एकादशी तिथि को बहुत पवित्र माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, व्रत और दान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होने की मान्यता है। चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाली पापमोचनी एकादशी को विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। ज्योतिष के अनुसार अगर इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ आसान उपाय किए जाएं तो भगवान विष्णु की कृपा पूरे साल बनी रह सकती है।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को इस दिन भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाने चाहिए और माता लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करने चाहिए। साथ ही “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 11 बार जप करना शुभ माना जाता है। इससे करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को भगवान विष्णु को पीली मिठाई का भोग लगाना चाहिए और तुलसी दल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही जरूरतमंदों को हल्दी या चने की दाल का दान करना भी शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। साथ ही गरीबों को हरे वस्त्र या हरी सब्जियों का दान करना लाभकारी माना जाता है, जिससे मानसिक तनाव कम हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को भगवान विष्णु को केसर मिला दूध या मिश्री का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को भगवान विष्णु के मंदिर में घी का दीपक जलाना चाहिए और गरीबों को गुड़ व चने की दाल का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को भगवान विष्णु को पीला चंदन अर्पित करना चाहिए और अपने माथे पर भी चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं और कामों में सफलता मिलने की मान्यता है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की एक साथ पूजा करनी चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु को पीली मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में खुशहाली आने की मान्यता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए और माता लक्ष्मी को सिंदूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की कई परेशानियां कम हो सकती हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए। इससे जीवन में सौभाग्य बढ़ने की मान्यता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को भगवान विष्णु को पीले वस्त्र अर्पित करने चाहिए और खुद भी पीले कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे नौकरी या व्यापार में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को जरूरतमंदों को वस्त्र दान करना चाहिए और भगवान विष्णु के मंत्र का कम से कम 11 बार जप करना चाहिए। इससे जीवन की परेशानियां कम होने की मान्यता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को भगवान विष्णु को केसर युक्त दूध या पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और जीवन में शुभ फल मिलने लगते हैं।
