AIIMS भुवनेश्वर ने मेडिकल स्टाफ और अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल कीं, तैयारियों में जुटा संस्थान

नोटिस में कहा गया कि मेडिकल आधार पर छुट्टी छोड़कर, किसी भी अधिकारी को छुट्टी की अनुमति नहीं दी जाएगी।

AIIMS Bhubaneswar Cancels Staff Leave
AIIMS Bhubaneswar Cancels Staff Leave

भुवनेश्वर: भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ‘आपरेशन सिंदूर’ के कारण पाकिस्तान में हाहाकार मच गया है। 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन के बाद, भारत ने अपने सुरक्षा उपायों को और सख्त कर दिया है। इस बीच, कई राज्यों की सरकारों ने अपने कर्मचारियों और डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

AIIMS भुवनेश्वर ने भी हालात को देखते हुए, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 9 मई से अगले आदेश तक सभी प्रकार की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। इसमें स्टेशन अवकाश और किसी भी प्रकार की अन्य छुट्टियां शामिल हैं। इससे पहले दिल्ली AIIMS ने भी अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की थीं।

नोटिस में कहा गया कि मेडिकल आधार पर छुट्टी छोड़कर, किसी भी अधिकारी को छुट्टी की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, पहले से स्वीकृत छुट्टियों को भी रद्द कर दिया गया है और छुट्टी पर गए अधिकारियों को तुरंत अपनी ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिया गया है।

AIIMS Bhubaneswar Cancels Staff Leave

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale