Aaj Ka Rashifal, 26 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है और गुरुवार का दिन विशेष योगों से युक्त है। आज रवि योग, आडल योग और विडाल योग का संयोग बन रहा है। चंद्रमा मिथुन राशि में संचार कर रहे हैं। मृगशिरा नक्षत्र दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र आरंभ होगा। साथ ही बुध ग्रह वक्री हो रहे हैं, जिसका असर संचार, व्यापार और निर्णय क्षमता पर पड़ सकता है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए करियर और कारोबार में तरक्की के संकेत हैं, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
मेष (Aries)
मेष राशि वालों को आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह है। व्यापारिक मामलों में जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। पारिवारिक चिंता, खासकर संतान से जुड़ी समस्या, सुलझने की ओर बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और बिना तैयारी किसी नए काम की शुरुआत न करें।
शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 9
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के लिए आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा और घर में धार्मिक माहौल बन सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। अनावश्यक विवादों से बचें। अचानक यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को मानसिक उलझन या कानूनी मामलों को लेकर तनाव रह सकता है। हालांकि अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आत्मनिर्भर रहना लाभदायक रहेगा। गोपनीय बातों को साझा करने में सावधानी रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों को सामाजिक कार्यों से सम्मान मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के प्रयास सफल होंगे। नौकरी में वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
सिंह (Leo)
सिंह राशि के लिए दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार लाभदायक होगा। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। मौसम के प्रभाव से सेहत पर ध्यान दें। परिवार में शुभ आयोजन संभव है और पुराने मित्र से मुलाकात खुशी दे सकती है।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 1
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों की मेहनत रंग लाएगी। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन संतोष मिलेगा। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों से नए संपर्क बनेंगे और रुके काम आगे बढ़ेंगे।
शुभ रंग: जामुनी | शुभ अंक: 5
तुला (Libra)
तुला राशि के लिए समृद्धि के संकेत हैं। धन लाभ और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात नए अवसर ला सकती है। निवेश या संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी में सम्मान मिल सकता है, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 9
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के लिए दिन संतुलन का है। अटका धन वापस मिल सकता है। संतान के करियर को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन सही मार्गदर्शन से स्थिति सुधरेगी। पिता से शुभ समाचार मिल सकता है। काम में लापरवाही न करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों को आज धैर्य से काम लेना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए बजट संभालें। परिवार में चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 8
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के लिए लाभ के अवसर बनेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। नए काम की योजना बन सकती है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। घर में मेहमान आने से खुशियां बढ़ेंगी।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 2
मीन (Pisces)
मीन राशि वालों को चुनौतियों के बीच सकारात्मक बने रहना होगा। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। सेहत का ध्यान रखें। कर्ज संबंधी मामलों में परिस्थिति अनुकूल हो सकती है। धैर्य और मेहनत से सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 7
