Dwarka Hit And Run Case: आरोपी के पिता ने मांगी माफी, कहा- ‘बेटे ने नादानी में ले ली थी चाबी, मैं शर्मिंदा हूँ’

दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार साहिल धनैशरा की मौत के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, “यह बहुत बड़ी गलती थी, मैं बहुत-बहुत माफी चाहता हूं। मुझे बहुत शर्म आ रही है।”

Father of Dwarka Hit-and-Run Accused Seeks Forgiveness, Calls Son’s Act ‘Foolish Mistake’
Father of Dwarka Hit-and-Run Accused Seeks Forgiveness, Calls Son’s Act ‘Foolish Mistake’

Dwarka Hit And Run Case: दिल्ली के द्वारका में 23 वर्षीय साहिल धनेश्रा की जान लेने वाले स्कॉर्पियो हादसे में अब आरोपी नाबालिग के पिता का बयान सामने आया है। उन्होंने इस पूरी घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा है कि यह एक बहुत बड़ी गलती थी और वे इसके लिए बेहद शर्मिंदा हैं। पिता ने पीड़ित की मां से माफी मांगते हुए कहा कि वे उनका दर्द समझते हैं और जीवनभर उनसे माफी मांगते रहेंगे।

‘बेटे ने नादानी में ले ली थी चाबी’

हादसे के समय पिता काम के सिलसिले में गोरखपुर में थे। उन्होंने बताया कि घर पर मां मौजूद थीं और बेटे ने शायद नादानी में कार की चाबी ले ली। पिता के मुताबिक, “अगर मैं दिल्ली में होता तो शायद यह नहीं होता क्योंकि मैं घर पर सख्त माहौल रखता हूँ।” हालांकि, उन्होंने यह दावा भी किया कि उनका बेटा मौके से भागा नहीं और उसने घायलों की मदद की। गाड़ी पर पहले से दर्ज कई चालानों के सवाल पर उन्होंने सफाई दी कि उनका कमर्शियल बिजनेस है और गाड़ी अक्सर ड्राइवर ही चलाते हैं।

पीड़ित परिवार के गंभीर आरोप: रील और स्टंटबाजी का चक्कर

दूसरी तरफ, मृतक साहिल की मां इन्ना माकन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 3 फरवरी को आरोपी अपनी बहन के साथ रील बनाने के लिए निकला था। सोशल मीडिया पर मौजूद रील में गाड़ी की तेज रफ्तार साफ देखी जा सकती है। आरोप है कि आरोपी गलत लेन में बस के सामने स्टंट कर रहा था, जिसके दौरान यह टक्कर हुई। आरोपी के भाई ने भी स्वीकार किया है कि गाड़ी की रफ्तार तेज थी और बिना लाइसेंस ड्राइव करने की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की है।

अदालत की कार्यवाही और वर्तमान स्थिति

यह दर्दनाक हादसा लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुआ था, जिसमें साहिल की मौके पर ही मौत हो गई थी और एक टैक्सी ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपी नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश करने के बाद ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया था, लेकिन फिलहाल उसे 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने के लिए अंतरिम राहत दी गई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale