Aaj Ka Rashifal, 12 February 2026: मेष, मिथुन और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal, 12 February 2026: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है और चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित हैं। ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति मेष, मिथुन और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ संकेत दे रही है।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal, 12 February 2026: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है और चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित हैं। ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति मेष, मिथुन और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ संकेत दे रही है। इन राशियों को अपनों का सहयोग मिलेगा और कई कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। वहीं कन्या और मीन राशि के लिए धन लाभ के संकेत हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष (Aries)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आध्यात्म और ज्योतिष में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। हालांकि वाणी पर संयम रखना जरूरी है। संतान को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

वृषभ (Taurus)

गृहस्थ जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिवार के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6

मिथुन (Gemini)

मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। सुंदर वस्त्र और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। दोपहर बाद कुछ परिस्थितियां नियंत्रण से बाहर जा सकती हैं, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। बड़े फैसले टालें। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5

कर्क (Cancer)

आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए दिन अनुकूल है। एकाग्रता से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

सिंह (Leo)

आज मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। निवेश सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है, लेकिन नए काम की शुरुआत टालें।
शुभ रंग: ​पीला | शुभ अंक: 1

कन्या (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज आर्थिक लाभ के योग हैं। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। हालांकि दोपहर बाद मानसिक चिंता रह सकती है। सरकारी और दस्तावेजी कार्यों में सावधानी बरतें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

तुला (Libra)

दिन की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है। वाणी पर संयम रखें। दोपहर बाद परिस्थितियां सुधरेंगी और नए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ शाम सुखद रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6

वृश्चिक (Scorpio)

मध्यम फलदायी दिन है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

धनु (Sagittarius)

दुर्घटना के योग हैं, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 3

मकर (Capricorn)

व्यापार और नौकरी में सफलता के योग हैं। परिवार से आर्थिक लाभ मिल सकता है। दोपहर बाद मानसिक अशांति रह सकती है। बातचीत में स्पष्टता रखें।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 8

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज लाभकारी दिन है। पदोन्नति और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4

मीन (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन धन लाभ के योग हैं। धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। दोपहर बाद मन थोड़ा विचलित रह सकता है, लेकिन कुल मिलाकर दिन सकारात्मक रहेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 7

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale