Aaj Ka Rashifal, 06 February 2026: कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों पर बरसेगी किस्मत, मिथुन-तुला रहें सावधान

Aaj Ka Rashifal, 06 February 2026: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है और चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। इस कारण आज कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए दिन खास तौर पर शुभ रहने वाला है।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal, 06 February 2026: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है और चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। इस कारण आज कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए दिन खास तौर पर शुभ रहने वाला है। करियर, कारोबार और घर-परिवार से जुड़े मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। वहीं मिथुन, तुला और मकर राशि वालों को आज कामकाज में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत राशिफल—

मेष (Aries)

आज का दिन वित्तीय और व्यावसायिक रूप से लाभदायक है। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं पूरी हो सकती हैं। बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। लोकहित के कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। विरोधियों पर विजय मिलेगी, हालांकि कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

वृषभ (Taurus)

आज मेहनत के अनुपात में कम फल मिल सकता है, लेकिन आप अपने काम को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। व्यवहार और वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे, जिससे लाभ होगा। नई पहचान और संबंध बनेंगे। कला, साहित्य और पढ़ाई के लिए समय अच्छा है। बाहर का भोजन करने से बचें, पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6

मिथुन (Gemini)

आज मन में कई नए विचार आएंगे, लेकिन उलझन भी रहेगी। किसी से विवाद न करें। भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। माता या पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। यात्रा के योग हैं, लेकिन जल स्थानों से दूरी रखें। मानसिक और शारीरिक थकान के कारण कार्यस्थल पर परेशानी आ सकती है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

कर्क (Cancer)

आज का दिन नए काम की शुरुआत और सफलता के लिए अनुकूल है। मित्रों और स्वजनों से मिलकर खुशी मिलेगी। यात्रा के योग हैं। प्रिय व्यक्ति का साथ मन को आनंद देगा। धन लाभ होगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विरोधी प्रभावहीन रहेंगे। आज किसी के साथ साझेदारी में काम न करें।
शुभ रंग: ​सफेद | शुभ अंक: 2

सिंह (Leo)

आज आपकी मधुर वाणी से कई काम आसानी से बनेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। दोपहर बाद बिना सोचे-समझे फैसले न लें। अपनों से लाभ मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग हैं। आकस्मिक खर्च संभव है। संतान की जरूरतों और वस्त्र-आभूषण पर खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: ​पीला | शुभ अंक: 1

कन्या (Virgo)

आज वाणी की मधुरता नए संबंध बनाने और लाभ दिलाने में मदद करेगी। विचार सकारात्मक और समृद्ध रहेंगे। व्यापार में सफलता और अच्छा लाभ मिलेगा। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मित्रों और प्रियजनों से मुलाकात होगी, उपहार भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन मजबूत होगा। नए रिश्ते की शुरुआत संभव है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

तुला (Libra)

आज स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। असंयमित विचार परेशानी का कारण बन सकते हैं। दुर्घटना का भय रहेगा। खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में गुस्से के कारण विवाद हो सकता है। साझेदारी और कानूनी मामलों में सतर्क रहें। परिवार में मतभेद के योग हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों से शांति मिलेगी।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6

वृश्चिक (Scorpio)

आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय से काम पूरे होंगे। व्यवसाय में आपकी क्षमता की सराहना होगी। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे, पदोन्नति के योग हैं। पिता से संबंध मधुर रहेंगे और लाभ मिलेगा। दोपहर बाद मन कुछ उलझा रह सकता है। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। बाहर के खाने से बचें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

धनु (Sagittarius)

आज का दिन शुभ है। परोपकार की भावना रहेगी और दूसरों की मदद करेंगे। व्यापार में कोई बड़ा काम हाथ में ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और तरक्की के संकेत हैं। सभी काम समय पर पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

मकर (Capricorn)

आज सावधानी जरूरी है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें, इससे काम आसान होंगे। अचानक खर्च हो सकता है। दोपहर बाद स्थिति कुछ बेहतर होगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। क्रोध और उग्रता पर नियंत्रण रखें। वाणी में संयम रखें और धैर्य से दिन बिताएं।
शुभ रंग: सफ़ेद | शुभ अंक: 8

कुंभ (Aquarius)

गलत कामों और नकारात्मक सोच से दूर रहें। अधिक सोच-विचार से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। परिवार में विवाद की आशंका है। खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस होगा। ईश्वर की आराधना से शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। कोई अनचाहा काम मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 2

मीन (Pisces)

भाग्य का साथ मिलने से दिन अच्छा बीतेगा। बिजनेस में साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। निवेश की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में अच्छा समय मिलेगा। मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 7

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale