इंडिया गेट की खूबसूरती पर फिदा डोनाल्ड ट्रंप, सोशल मीडिया पर की सराहना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के मौके पर वाशिंगटन डीसी में एक भव्य स्मारक बनाने की योजना बना रहे हैं। इस प्रस्तावित स्मारक को ‘इंडिपेंडेंस आर्च’ नाम दिया गया है।

"India's Beautiful Triumphal Arch": Donald Trump Praises India Gate on Truth Social
"India's Beautiful Triumphal Arch": Donald Trump Praises India Gate on Truth Social

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के ऐतिहासिक स्मारक इंडिया गेट की तस्वीर साझा करते हुए वाशिंगटन डीसी में एक विशाल विजय द्वार (ट्रायम्फल आर्च) बनाने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इंडिया गेट की फोटो शेयर करते हुए ट्रंप ने इसे एक शानदार ऐतिहासिक धरोहर बताया। उन्होंने साथ ही यह भी लिखा कि अमेरिका में बनने वाला विजय द्वार दुनिया में सबसे बड़ा और महान होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के मौके पर वाशिंगटन डीसी में एक भव्य स्मारक बनाने की योजना बना रहे हैं। इस प्रस्तावित स्मारक को ‘इंडिपेंडेंस आर्च’ नाम दिया गया है। इसकी ऊंचाई 250 फीट रखने का प्रस्ताव है, जो वाशिंगटन के मशहूर लिंकन मेमोरियल से दोगुने से भी ज्यादा ऊंचा होगा। इसे पोटोमैक नदी के किनारे मेमोरियल ब्रिज के पास बनाया जा सकता है।

"India's Beautiful Triumphal Arch": Donald Trump Praises India Gate on Truth Social

ट्रंप ने इस स्मारक के लिए कुछ डिजाइन भी साझा किए हैं, जिनमें भव्य कलाकृति और सोने की परत का इस्तेमाल किया गया है। उनका कहना है कि अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश के पास अपनी राजधानी में एक ऐसा विशाल स्मारक होना चाहिए जो दुनिया की अन्य प्रमुख राजधानियों की तरह गौरव का प्रतीक बने। ट्रंप का दावा है कि यह नया स्मारक वाशिंगटन डीसी को एक नई पहचान देगा और ऐसा निर्माण पहले कभी नहीं देखा गया होगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 Breaking News Wale - Latest Hindi News by Breaking News Wale